T20 World Cup 2022: नामीबिया साबित हुई Silent Winner, श्रीलंका को दी 55 रनों की करारी शिकस्त !

टी20 वर्ल्डकप 2022 के पहले क्वालिफायर मैच श्रीलंका वर्सेज नामीबिया में बड़ा उलटफ़ेर हुआ है। नामीबिया की टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया है।

टी20 वर्ल्डकप 2022 के पहले क्वालिफायर मैच श्रीलंका वर्सेज नामीबिया में बड़ा उलटफ़ेर हुआ है। नामीबिया की टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया है। नामीबिया ने 55 रनों के अंतर से श्रीलंका टीम को पटखनी दी है। माना जा रहा है कि यह विश्वकप 2022 का यह पहला और सबसे बड़ा उलटफेर है। इसको लेकर ऐशियाई टीमों में भी हलचल तेज हो गई है। कौन सी टीम साइलेंट विनर हो जाए, यह सोच पाना मुश्किल है। इसके चलते सभी टीमों को पूरी सजगता के साथ मैच को खेलना होगा।

 

 

श्रीलंका ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का किया फैसला

रविवार की सुबह के साढे़ नौ बजते ही आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का आगाज हुआ। क्रिकेट फैंस इस समय का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। नौ बजते ही ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टॉस की हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खराब शुरुआत से उबरते हुए नामीबिया ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन बनाए। जेजे स्मिट और जैन फ्रीलिंक ने शानदार बल्लेबाजी की। मैच की शुरुआत में नामीबिया ने तीन विकेट 35 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

नामीबिया ने श्रीलंका के सामने रखा 164 रन का लक्ष्य

फ्रीलिंक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और जेजे स्मिट ने 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। नामीबिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा। 164 रनो का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद ख़राब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गए। नामीबिया के गेंदबाज़ डेविड वीजा ने निसांका-मेंडिस की जोड़ी को तोड़ने का काम किया। डेविड वीजा ने कुसल मेंडिस को मात्र 6 रनों पर आउट किया।

नामीबिया के गेंदबाज़ो ने तोड़ी श्रीलंकाईओं की कमर

इसके बाद नामीबिया के गेंदबाज़ बेन शिकोंगो ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ने का काम किया। उन्होंने पथुम निसांका को पवेलियन भेज दिया। गुणतिलका पहली गेंद पर पवेलियन लौटे, ग्रीन ने शिकोंगो की गेंद पर उनका कैच पकड़ा। फिर आये धनंजय डे सिल्वा को 12 रन के स्कोर पर फ्रीलिंक ने आउट किया।

श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें

इसके बाद भरोसेमंद बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे 21 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा चार रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई कप्तान शनाका 29 रन बनाकर आउट हुए। प्रमोद मदुशन कोई गेंद खेले बिना रन आउट हुए। अंत में चमिका करुणारत्ने पांच रन बनाकर स्मिट का शिकार बने। इस तरह से नामीबिया की टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन मैच में सबसे बड़ा उलटफेर कर श्रीलंका को 55 रनों से जोरदार पटखनी दे दी है। इसके बाद श्रीलंका के लिए अगले मैचों में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button