पतिव्रता ने दिया बलिदान, यमराज से छीने पति के प्राण !

जब सारी उम्मीदें टूट गईं तो पत्नी ने जान बचाने के लिए 60 प्रतिशत लिवर डोनेट कर दिया, जिससे उनके पति की जान बच गई

जनपद मैनपुरी में एक महिला के साहस भरी कहानी देखने को मिली है। जिसने यमराज से पति ( Husband ) के प्राण वापस लाने वाली पतिव्रता सावित्री की कहानी को चरितार्थ कर दिया। ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं।

अपना पत्नी धर्म निभाया जिससे उनके पति की जान बच गई

सवाल पति की जिंदगी का था। लिवर खराब हुआ तो पति का जीवन खतरे में पड़ गया। जब सारी उम्मीदें टूट गईं तो पत्नी ने जान बचाने के लिए 60 प्रतिशत लिवर डोनेट कर दिया। अस्पताल में पति ने आंखें खोलीं तो पत्नी ही नहीं बल्कि अस्पताल का स्टाफ भी रो पड़ा। बेवर की प्रज्ञा सेंगर को इस बात की बेहद खुशी है कि उन्होंने अपना पत्नी धर्म निभाया जिससे उनके पति की जान बच गई।

पुष्पेंद्र सिंह सेंगर से प्रेम विवाह किया था

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम माडर निवासी प्रज्ञा सेंगर ने वर्ष 2000 में बेवर के बस स्टैंड निवासी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर से प्रेम विवाह किया था। पहले उनके पति रोडवेज में परिचालक थे। बाद में शिक्षा विभाग में शिक्षक बन गए। इस समय उनकी तैनाती शाहजहांपुर जनपद में है।

वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए

शादी के बाद प्रज्ञा एक बेटे की मां बन गईं। पांच वर्ष पूर्व उनके पति को पेटदर्द हुआ। जांच कराई गई तो पता चला कि उनका लिवर 25 प्रतिशत रह गया है। आगरा में बताया गया कि दिल्ली में इसका उपचार हो सकता है। लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।

पति की जान बचाने की बेहद खुशी

दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में पुष्पेंद्र सेंगर भर्ती हुए तो डॉक्टरों ने कहा कि इन्हें लिवर डोनेट किया जाए तो जान बच सकती है। यह बात सुनकर प्रज्ञा ने पति की जान बचाने के लिए अपना 60 फीसदी लिवर पति को डोनेट कर दिया। 40 प्रतिशत लिवर के सहारे अब प्रज्ञा अपनी जिंदगी की बसर करेंगी। लेकिन उन्हें पति की जान बचाने की बेहद खुशी है।

बाइट : प्रज्ञा सेंगर, पत्नी

पति को अपने प्रेमसंबंधों की याद दिलाई

पति की जान बचाने के लिए प्रज्ञा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी ने उनसे कहा कि गंगाघाट के किनारे तंत्र क्रिया करें अपने पति के खातिर उन्होंने यह भी किया। लिवर ट्रांसफर होने के बाद जब उनके पति ने आंखें नहीं खोलीं तो डॉक्टर ने कहा कि इन्हें कोई ऐसी बात याद दिलाई जाए जिससे इनका दिमाग एक्टिव हो जाए। प्रज्ञा ने डॉक्टरों के कहने पर पति को अपने प्रेमसंबंधों की याद दिलाई। इसके बाद उनके पति ने आंखें खोल लीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button