ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर कसे विपक्षियों पर तीखे तंज !

2024 के पहले चरण का समय नजदीक आ जाए और पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यरोप न करे ऐसा कहा ही संभव है।

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का समय नजदीक आ जाए और पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यरोप न करे ऐसा कहा ही संभव है। अब पीले गमछे वाले नेता जी को ही देख लीजिये अरे नहीं समझे क्या, हम बात कर रहे है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की जिन्होंने एक बार फिर से अपने तंज के पिटारे में से विपक्षियों पर कई तंझ झमाझम फेक कर मारे है।

INDIA alliance Mumbai meet: Leaders moot coordination, seat-sharing panel  and Logo - The Economic Times

गठबंधन के पास अब क्या बचा

गठबंधन पर निशाना मारते हुए मंत्री जी एक इंटरव्यू में बोले की इंडिया गठबंधन के पास अब क्या बचा है। जिन्होंने इसे बनाया वो ही छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोगों ने एक गठबंधन (I.N.D.I.A) बनाया लेकिन इसे बनाने वाले साथी ने ही उन्हें छोड़ दिया। इसमें नीतीश कुमार प्रमुख थे। फिर जयंत चौधरी भी चले गए। ममता बनर्जी ने भी किनारा कर लिया। अब बची कांग्रेस तो उसके पास यहां है ही क्या?

सरकार के कामकाज की तारीफ

इतना ही नहीं समाजवादी पर निशाना साधते हुए राजभर बोले की समाजवादी पार्टी का इतिहास है कि 2014, 2017, 2019, 2022 हारे.. मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के संघर्षों के बल पर अखिलेश जी सीएम बने। सीएम बनकर इतना बढ़िया काम किया कि सांसद बन गए, फिर इतना बढ़िया काम किया कि विधायक बन गए। अब बताइए कि वो क्या बनना चाहते हैं। किस बात के लिए संघर्ष कर रहे हैं वो सब चुनाव हार रह हैं कोई मतलब नहीं है। इसी बीच विपक्ष पर निशाना साधने के बाद उन्होंने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा, प्रदेश की जनता देख रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में प्रदेश में पिछले सात साल में एक भी दंगे नहीं हुए।

राज्य की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही

दोनों अखिलेश यादव और राहुल गांधी जो घूम रहे है, इन दोनों की सरकारें रही हैं। दोनों की सरकारों में दंगे हुए कर्फ़्यू लगे। इन दोनों की सरकारों को लोग झेल चुके हैं और योगी की सरकार को देख रहे हैं। यहां कानून का राज है। केंद्र और राज्य की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। खैर ये यही तो राजनीती है यहाँ जरुरी नहीं जो आज तुम्हारी तारीफ कर रहा है कल भी तुम्हारे ही साथ रहे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button