Madhuri Dixit Dance Videos: ‘घोड़े पे सवार’ पर माधुरी ने दिखाए ऐसे कातिलाना अंदाज, फैन्स ने की जमकर तारीफ !

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है। अब माधुरी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित ने किया बेहतरीन डांस

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित फिल्म काला के गाने घोड़े पे सवार पर डांस कर रही हैं। इस गाने को फिल्म में अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है, लेकिन अब फैंस का कहना है कि माधुरी ने अनुष्का से बेहतर डांस किया है।

कैमरे के सामने दिए कातिलाना एक्सप्रेशन

वीडियो में माधुरी दीक्षित ग्रीन एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग कलर का ब्रेसलेट पहना है और बालों को खुला रखा है। स्माइल और लिप-सिंक के साथ माधुरी ने परफेक्ट एक्सप्रेशन देते हुए घोड़े पे सवार गाने पर डांस किया है। मालूम हो कि सिरिशा भागवतुला ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। संगीत अमित त्रिवेदी का है।

https://www.instagram.com/reel/CnjmxNnq8Or/?utm_source=ig_web_copy_link

माधुरी के डांस पर फिदा हुए फैन्स

माधुरी दीक्षित ने डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बलमा घोड़े की सवारी क्यों कर रहा है?’ इस वीडियो पर सिंगर सिरिशा भागवतुला ने कमेंट किया, ‘हे भगवान द बेस्ट। इसे देखकर मेरी मां सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगी। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘आपने अनुष्का शर्मा से बेहतर डांस किया।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘रील की रानी वापस आ गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप इस गाने के लिए बने हैं’।

इस फिल्म में नजर आई माधुरी दीक्षित

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म माजा मां में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने गजराज राव, ऋत्विक भौमिक और बरखा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म पिछले साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button