Love Story: सात समुन्दर पार बिहार पहुंची युवती ,देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन ने रचाई शादी

प्यार में लोग क्या से क्या कर जाते है। कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। प्यार अगर जिंदगी भर का साथ बन जाये तो प्यार सफल हो जाता

न्यूज़ डेस्क:   प्यार में लोग क्या से क्या कर जाते है। कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। प्यार अगर जिंदगी भर का साथ बन जाये तो प्यार सफल हो जाता। ऐसी ही एक प्रेमी कहानी बिहार से सामने आई है। जहां सात समुन्दर पार  अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से आई विदेशी युवती ने बिहार के पूर्हिंवी चंपारण में हिन्दू  रीति रिवाज से शादी रचाई।

हिंदू रीति रिवाज से शादी

बताते चलें कि सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और बिहार के अमित कुमार की यह लव स्टोरी है । जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल दूल्हा अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए। जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। जानकारी के अनुसार अमित कुमार जिस कंपनी में काम करते थे। उसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले दोनों में प्यार शुरू हुआ । फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। किम अपनी मां के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई। इसके बाद अमित कुमार और किम ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।

एक साथ कम करते थे दोनों

बताया जाता है कि रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के पुत्र अमित कुमार जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले वहां की मूल निवासी किम से आंखें चार हुई।दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

परिवार वालों ने अपनाया

लेकिन, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। लेकिन, बाद में अमित और किम की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा और परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की इस शादी में कई लोग और शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button