असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में लगे प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

राजधानी रांची  में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में लगे प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने हुई है।

रांची: राजधानी रांची  में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में लगे प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने हुई है।जहां रविवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई जब मंदिर का पुजारी पूजा करने आया। इसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गई।मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

कई मूर्तियां खंडित

पुजारी के अनुसार जब वह सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचा तब देखा ताला टूटा हुआ है और कई मूर्तियां खंडित की हुई है। साथ ही साथ मूर्तियों के जितने भी मुकुट थे सभी गायब थे। इसकी सूचना पुजारी ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button