इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया !

आज जनपद में सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इटावा आज जनपद में सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे थे जहां सभी सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव फोटो लगाकर केक काटकर सपा अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव देश में वंचितों, पिछड़े,अल्पसंख्यक,दलित,वंचितों,युवाओं की आवाज हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर्यावरण प्रेमी

वह हमेशा जनता के तत्पर रहते हैं हम उनके निर्देशन में कार्य कर रहे हैं आगामी 2024 के चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही कमर कस ली है बताया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर्यावरण प्रेमी है इसलिए उनके जन्म दिवस के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने काली वाहन मंदिर पर पहुंच वृक्षारोपण भी किया।

ये सभी लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामसेवक यादव जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू,पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया,उदय भान सिंह यादव,आनंद यादव टंटी,चंदन सिंह बघेल,अमित सोनी, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, शंभू दयाल दोहरे,योगेश यादव,पदम तिवारी,पवन यादव, लीलावती राजपूत,कन्हैया लाल कुशवाहा सभासद,अविनाश कुशवाहा,ऋषि यादव,आदित्य गोविंद यादव, सर्वेश शाक्य, अश्वनी यादव आशु यादव,विकास गुप्ता, पप्पन सिंधी,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button