Rocky and Rani’s love story: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आया सामने !
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से करण जौहर भी करीब 8 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का पहला ट्रैक ‘तुम क्या मिले’ रिलीज किया था। इसके बाद से ही रणवीर और आलिया की ऑनस्क्रीन जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है।
फिल्म का टीजर शाहरुख खान ने किया रिलीज
फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान ने रिलीज किया था। अब जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अभी से फिल्म के बारे में पोस्ट कर इसे ट्रेंड में बनाए रखना चाहती है, वहीं करण जौहर ने रणवीर और आलिया के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीर शेयर की है। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।
करण जौहर ने शेयर किया रणवीर-आलिया का फर्स्ट लुक
करण जौहर ने शुक्रवार रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीर शेयर की। जहां रणवीर लाल प्रिंटेड शर्ट में स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट हल्के गुलाबी रंग की प्रिंटेड साड़ी और लाल टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान रणवीर ने आलिया की गर्दन पर हाथ रखा। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए करण जौहर ने कैप्शन दिया, ‘रॉकी और रानी के लिए हमारा पहला लुक टेस्ट। जब हमने रॉकी और रानी का लुक फाइनल किया।
https://www.instagram.com/p/CuID7TxI4aC/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
यूज़र्स कर रहे ट्रोल
वहीं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जीरो केमिस्ट्री’. वहीं दूसरे ने लिखा, “खिलजी ने गंगूबाई फोटोशूट का अपहरण कर लिया।” कई अन्य लोगों ने भी लिखा, ‘यह बेहद निराशाजनक तस्वीर है।
रणवीर और आलिया की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी दूसरी बार
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बाय के बाद यह दूसरी फिल्म है जिसमें रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आने वाली है। रणवीर आलिया के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसके पहले ट्रैक की बात करें तो इसमें करण जौहर की फिल्मों का पूरा एहसास नजर आ रहा है। जहां एक्ट्रेस को शिफॉन साड़ी में बर्फ के बीच डांस और पहाड़ों के बीच दोनों का डांस देख फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 28 जुलाई से सिनेमाघरों में आएगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।