National Sports Day 2022: भारत में आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्सव ?

आज यानि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देश में एक उत्सव मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की विरासत का जश्न मनाना है।

आज यानि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देश में एक उत्सव मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की विरासत का जश्न मनाना है। मेजर ध्यानचंद यह नाम जिसने देश को एक नई पहचान दिलाई। यह दिन भारत के हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। साथ ही साथ इस दिन का मुख्य उद्देश्य खेल और शारीरिक गतिविधियों को हमारे जीवन में शामिल करने की आवश्यकता और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

जाने खेल दिवस से जुड़े इतिहास को

29 अगस्त, 1905 को जन्मे मेजर ध्यानचंद हॉकी के खेल के दिग्गजों में से एक हैं जिनके जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में खेल दिवस की शुरुआत पहली बार 2012 में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया गया था। देश भर में लोगों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही आज के दिन देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे सम्मानों से सम्मानित किया जाता है। यह सभी पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

जाने मेजर ध्यानचंद से जुडी ख़ास बाते

भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद 1936 के बर्लिन में ओलंपिक स्वर्ण विजेता हॉकी टीम के कप्तान भी थे। आपको बता दें मेजर ध्यानचंद ने लगातार तीन बार – 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1956 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 1979 में, भारतीय डाक विभाग ने विशेष जारी किया।

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ट्वीट कर सभी को बधाई दी उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं श्रद्धांजलि। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। काश यह सिलसिला जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button