कंगना रनौत ने नारी के आत्मसम्मान के लिए उठाई आवाज !

शिवसेना नेता संजय राउत पर ईडी का शिकंजा कसने के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि कंगना रनौत का ये वीडियो संजय राउत पर तंज कसना है।

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर ईडी (ED)का शिकंजा कसने के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि कंगना रनौत का ये वीडियो संजय राउत पर तंज कसना है। ऐसे में कंगना रनौत ने फिल्म थलाइवी (Film Thalaivi) के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) पर अपलोड किया है।

बता दें कि कंगना रनौत संजय राउत पर निशाना साधते हुए नजर आ रही हैं। जब मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ संजय राउत की बयानबाजी और शिवसेना के नेतृ्त्व वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी।

संजय राउत का पिछला विवाद आया सामनें

संजय राउत अपने करियर के दौरान अकसर विवादों में घिरे हुयें हैं। इसमें एक बात सामनें आ रही है कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ मोर्चा खोला है। ऐसे में पहली बार 20 नवंबर 2012 को विवाद सामने आया था। इसके खिलाफ एक दो युवती ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। बता दें कि दोनों लड़कियों की उम्र महज 21 साल थी।

फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना महिलाओं की गिरफ्तारी का समर्थन करती हैं। क्योंकि उनकी टिप्पणी से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती। इस बयान के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

नारी के आत्मसम्मान की कही बात

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस वीडियो में कहा है कि “आप हमारा इतिहास उठा कर देख लीजिए, जिसने भी नारी का अपमान किया है, उसका पतन निश्चित है। इतिहास इस बात का गवाह है कि रावण ने सीता का अपमान किया था, कौरवों ने द्रोपदी का अपमान किया था, फिलहाल मेरी तुलना इन देवियों के साथ नहीं हो सकती लेकिन मैंने भी अपने सम्मान के लिए बात की थी। मैंने किसी के लिए मुश्किलें नहीं खड़ी की थी, मैंने सिर्फ अपने आत्मसम्मान का रक्षण करने की कोशिश की थी। ”

 

बता दें कि जब मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ संजय राउत की बयानबाजी और शिवसेना के नेतृ्त्व वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं । आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button