गर्मियों में छाछ पीना क्यों जरुरी है ? जानिए बेमिसाल फायदे…
गर्मियों के मौसम में एक बहुत बड़ी समस्या जो हमारे सामने आती है वो ये कि हमें जरा सा तीखा, मसाले वाला या ऑयली खाना भी दिक्कत कर जाता है। गर्मियों में हमेशा ही एसिडिटी, जलन, पेट में दर्द, डाइजेशन की समस्या आदि बढ़ जाती है।
गर्मियों के मौसम में एक बहुत बड़ी समस्या जो हमारे सामने आती है वो ये कि हमें जरा सा तीखा, मसाले वाला या ऑयली खाना भी दिक्कत कर जाता है। गर्मियों में हमेशा ही एसिडिटी, जलन, पेट में दर्द, डाइजेशन की समस्या आदि बढ़ जाती है। गर्मियों के मौसम में ये बहुत जरूरी होता है कि हम अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखें। अगर शरीर ठंडा नहीं रहेगा तो इसमें बहुत सारी समस्याएं होंगी और अन्य बीमारियां होंगी।
जहां तक आयुर्वेद का सवाल है तो शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ चीज़ों को खासतौर पर अच्छा माना गया है। इसी में से एक है छाछ या बटरमिल्क जिसे गर्मियों में सबसे अच्छे ड्रिंक्स में से एक माना जाता है।
गर्मियों में छाछ पीने के फायदे
गर्मियों में छाछ को पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट रखता है ।
- छाछ से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
- ये डाइजेस्ट करने में बहुत आसान होती है और इसमें कसैला और खट्टा टेस्ट होता है जो प्राकृतिक तौर पर गर्म होती है।
- ये शरीर के कफ और वात दोष को मेंटेन रखने में मदद करती है जिससे डाइजेस्टिव समस्याएं कम होती हैं।
- ये जलन और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।
- ये डाइजेस्टिव समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देती है।
- गैस्ट्रिक और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी छाछ वरदान साबित हो सकती है।
- अगर किसी को भूख नहीं लग रही है तो उसके लिए भी छाछ अच्छी साबित होगी।
- अगर किसी को तिल्ली या स्प्लीन में दिक्कत है तो उसके लिए भी छाछ लाभकारी होती है।
- एनीमिया की समस्या के लिए भी छाछ लाभकारी हो सकती है।