भू माफियाओ को चिन्हित करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान : जिलाधिकारी

लंबित प्रकरणों के लिए जिलाधिकारी के समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश, विशेष अभियान चलाकर किया जाए सभी प्रकरणों को निस्तारित

लखनऊ : आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ( district magistrate ) अभिषेक प्रकाश द्वारा जनपद लखनऊ में अविवादित वरासत, धारा 24 की पैमाइश, पट्टा आवंटन, व भू-माफिया चिन्हित करने के सम्बंध में 11 मई 2022 से 26 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाए जाने के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए की बड़ी सघनता के साथ उक्त अभियान चलाया जाए। उपरोक्त सभी कार्य शासन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यो में से एक है। इसलिए उक्त कार्यो को किसी भी दशा में लंबित नही छोड़ा जाए। साथ ही निर्देश दिया कि उक्त कार्यो के जो भी लंबित प्रकरण है उनको प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।

उत्तराधिकारी अपने अधिकार से वंचित रह जाते

जिलाधिकारी ने बताया कि खतौनी में दर्ज खातेदारों की मृत्यु/ऐसी स्त्री जिसने उत्तराधिकार में भूमि प्राप्त की है, के विवाहित/ पुनर्विवाह होने की दशा में उनके निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम समय से खतौनी में अंकित किये जाए। उन्होंने बताया कि वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही न होने से न केवल विधिक उत्तराधिकारी अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं | वहीं दूसरी ओर अनावश्यक वाद भी उत्पन्न होते हैं तथा असामाजिक तत्वों/भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जाता है जिससे कभी-कभी कानून व्यवस्था बनाए रखने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

तहसीलों में पट्टों का आवंटन किया जाना

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की धारा 24 के पैमाइशो को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। धारा 24 से सम्बंधित जितने भी प्रकरण प्राप्त हो प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उक्त के अतिरिक्त जिन तहसीलों में पट्टों का आवंटन किया जाना है | तत्काल पात्र लोगो को पट्टो का आवंटन अभियान चला कर करना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button