दिनदहाड़े चोरी: नगदी समेत लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ़

राजधानी रांची में फिर से चोरी की घटना सामने आई है। शहर में चोरों को पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है। आये दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

रांची: राजधानी रांची में फिर से चोरी की घटना सामने आई है। शहर में चोरों को पुलिस का खौफ ख़त्म हो गया है। आये दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामला डोरंडा सरस्वती विला किलबर्न कॉलोनी का है। जहां चोर ने दो लाख नगद सहित 14 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ़ किया।

बताते चलें कि इस संबंध में किलबर्न कॉलोनी हिनू निवासी उमेश प्रताप सिंह ने डोरंडा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 29 नवंबर को वो अपने भतीजे के स्कूल से लौटने के बाद वापस घर आए तो देखा कि एक व्यक्ति उनके घर से निकल रहा है। उस व्यक्ति को रोक उन्होंने उसका नाम पूछा तो उसने बबलू बताया। जब वे घर के अंदर गए तो कमरे में रखा अलमीरा खुला था। उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था।

अलमीरा में 12 लाख रुपए मूल्य का हार सेट था और दो लाख रुपए नगद था । दोनों उसने नहीं था। यह देख वह घबरा गया और तुरंत बाहर निकले, लेकिन तब तक वह व्यक्ति भाग चुका था। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button