Congress: इस दिग्गज नेता ने की राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग !

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बहस अभी जारी है। अब तक कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सामने आ चुके हैं। लेकिन पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बहस अभी जारी है। अब तक कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सामने आ चुके हैं। लेकिन पार्टी के कई नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी को मिलकर एक बार फिर से राहुल को अध्यक्ष बनाना चाहिए।

राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग !

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि मैं छोटा आदमी हूं लेकिन बस्तर की जनता की तरफ से निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए। बस्तर की जनता नेहरू-गांधी परिवार को चाहती है। इंदिरा गांधी को अम्मा मानती हैं। राजीव गांधी बस्तर में जाकर अबूझमाड़ में पेज पीने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी का बस्तर से पुराना लगाव है। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। क्योंकि यह फैसला पार्टी के हित में होगा।

Related Articles

पहले भी रह चुके हैं अध्यक्ष !

राहुल गांधी तीन साल पहले भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन 2019 के आम चुनाव में हार के बाद राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी ने तब कहा था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का ही कोई होगा। कई दिन तक बातचीत होने के बाद भी राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहने के लिए नहीं माने। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर चुना था। लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी कांग्रेस पार्टी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिला।

राहुल गांधी क्या कांग्रेस का चेहरा बदलने की कोशिश कर रहे हैं? - BBC News  हिंदी

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button