Adhir Ranjan Chaudhary Remark: अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर मचा बवाल, सदन की कार्यवाई स्थगित !

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर संसद में विवाद छिड़ गया। दरअसल बुधवार को एक न्यूज़ चैनल को सम्बोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कह दिया था।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर संसद में विवाद छिड़ गया। दरअसल बुधवार को एक न्यूज़ चैनल को सम्बोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी” कह दिया था। जिसके बाद गुरूवार को भाजपा नेताओं ने संसद मे उन्हें घेर लिया और अपनी इस टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने के लिए कहा। जिसपर अधीर रंजन का यह कहना है कि ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द उनके मुँह से गलती से निकल गया था और भाजपा इस मामले को राइ का पहाड़ बना रही है। संसद में चले इस हंगामे के बाद सदन की कार्यवाई स्थगित करनी पडी।

कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी के मुद्दे पर कहा कि “द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है। यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है। तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।”

कांग्रेस उनका कर रही है उपहास 

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि “कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी है। स्मृति ने आगे यह भी कहा कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था तब से ही कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस ने कभी उन्हें कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।” स्मृति ईरानी का यह भी कहना है कि कांग्रेस को राष्ट्रपति और देश से माफी मांगनी चाहिए।

स्मृति ईरानी के साथ-साथ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन चौधरी की इस टिप्पड़ी पर सोनिया गाँधी और अधीर रंजन से माफ़ी मांगने की अपील की।

कांग्रेस बार-बार करती है राष्ट्रपति का अपमान

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी” के रूप में संदर्भित किया। यह चरित्र चित्रण न केवल सेक्सिस्ट है, बल्कि एक आदिवासी महिला के लिए तिरस्कार का प्रतीक है, जो एक मामूली पृष्ठभूमि से यहां तक पहुंची है।’

अपने दूसरे ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा कि “सोनिया गांधी की कांग्रेस बार-बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान करती रही है। उनके निर्वाचित होने के बाद नामित होने तक कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया, सिर्फ इसलिए कि वह एक महिला और महत्वपूर्ण रूप से एक आदिवासी हैं। कांग्रेस ने कभी भी दलितों, आदिवासियों और महिलाओं से सम्मान के साथ व्यवहार नहीं किया है।”

“राष्ट्रपत्नी” से चाहते हैं मिलना

अधीर रंजन चौधरी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ED द्वारा पूछताछ करने के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कांग्रेस की योजना के बारे में पूछे जाने पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हां, हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और “राष्ट्रपत्नी” से मिलना चाहते हैं।’ अधीर रंजन का यह भी कहना है कि उन्होंने बाद में उस पत्रकार को ढूंढने की कोशिश की पर वह उन्हें नहीं मिले।

जब एक पत्रकार द्वारा सोनिया गाँधी से यह पूछा गया कि क्या वह अधीर रंजन चौधरी से माफ़ी मांगने के लिए कहेंगी तो सोनिया गाँधी ने कहा कि वह पहले ही माफ़ी मांग चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button