Shopping Mall: शॉपिंग मॉल में कुत्तों ने दिखाया अपना जलवा !

भाई आ गया है घोर कलयुग आज तक सिर्फ इंसानो को देखा था, शॉपिंग करते हुए लेकिन यहां तो जानवर भी करने लगें शॉपिंग।

भाई आ गया है घोर कलयुग आज तक सिर्फ इंसानो को देखा था, शॉपिंग करते हुए लेकिन यहां तो जानवर भी करने लगें शॉपिंग। बिल्कुल सही पढ़ा है, आपने इन दिनों कुत्ते भी अपने लिए कर रहें हैं शॉपिंग। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वीडिओ ने मचा रखा है हड़कंप।

इस वायरल क्लिप में एक पालतू कुत्ते को शॉपिंग ट्राली (Shopping trolley) के साथ देखा जा रहा है। इस वीडिओ को देखकर लोग हैरान हैं और कह रहें हैं कि, क्या भाई घोर कलयुग आ गया है अब कुत्ते भी कर रहें हैं शॉपिंग। ये बात सुनकर तो आप भी हैरान हो गयें होंगें।

इस वीडिओ को देख कर हो जायेंगे हैरान

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने दुनिया भर में तहलका मचा रखा, लेकिन लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि ये विडिओ कुछ ही सेकेंड का है। इस वीडियो में आपको एक पालतू कुत्ते को मॉल के अंदर ग्रॉसरी स्टोर (Grocery Store)में जाते हुए देखा गया है।

 

सबसे मजेदार बात ये है कि कुत्ते ने एक शॉपिंग ट्रॉली पकड़ी हुई है और उसके साथ ही वह आगे भी बढ़ रहा है। कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे स्टोर में वह भी अपनी जरूरतों के हिसाब की चीजों को ढूंढ-ढूंढकर उसकी खरीदारी कर रहा है। यकीन मानिये आपको ये वीडिओ देखने के बाद आपका दिल खुशी से झूम उठेगा और आपका मन खुश हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button