आज़मगढ़ के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात, जितने है लोग उतने पेड़ लगने की हो रही बात !

पर्यावरण के तापमान बढ़ने के कारण प्रचंड गर्मी पढ़ रही है वहीं पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए जनपद आजमगढ़ में इस वर्ष 58 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है,

पर्यावरण के तापमान बढ़ने के कारण प्रचंड गर्मी पढ़ रही है वहीं पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए जनपद आजमगढ़ में इस वर्ष 58 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 18 लाख वृक्ष वन विभाग लगाएगा और 40 लाख वृक्ष अन्य 26 विभाग मिलकर लगायेंगे।

प्रत्येक व्यक्ति पर होंगे एक पेड़

आज़मागढ़ की जितनी जनसंख्या है, लगभग उतने पेड़ इस वर्ष लगाये जाएँगे। अगर आज़मगढ़ की जनसंख्या देखी जाये तो 55 लाख के लगभग है और पेड़ लगाये जाएँगे 58 लाख यानी प्रत्येक व्यक्ति पर एक पेड़ होंगे। 40 लाख पेड़ 26 विभाग मिलकर लगायेंगे जिसमें ग्राम पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, ज़िला पंचायत विभाग समेत कई मिलकर 28 लाख पौधे लगायेगे और शेष 12 लाख पौधे बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा , उच्च शिक्षा विभाग, पर्यावरण विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास, उद्यान विभाग व कृषि विभाग मिलकर लगायेंगे।

इस बार पौधे 100 -100 एक साथ लगाये जाएँगे, जिससे इनकी सुरक्षा व इनकी सिचाई हो सके। हालांकि ग्राम विकास विभाग ने मनरेगा के तहत श्रमिकों के माध्यम से सिंचाई तथा सुरक्षा की व्यवस्था की है, वहीं वन विभाग भी वृक्षों की सिंचाई व सुरक्षा की सुनिश्चिता करेगी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button