Lucknow: स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी, शहर में डेंगू और स्वाइनफ्लू का बढ़ता कहर !

 राजधानी में डेंगू और स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं स्वाइन फ्लू की चपेट में एक और व्यक्ति आ गया है।

 राजधानी में डेंगू और स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं स्वाइन फ्लू की चपेट में एक और व्यक्ति आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 11 मरीजों की जांच एलाइजा से हुई है। हालत गंभीर होने पर चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 10 लोगों की कार्ड जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना के दस मरीज मिले हैं।

बढ़ रह प्रकोप

आशियाना, आलमबाग, कृष्णानगर समेत दूसरे इलाकों में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप है। लोकबंधु अस्पताल में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सात मरीज ओपीडी में आए थे। जबकि चार मरीजों को भर्ती के बाद डेंगू की एलाइजा जांच कराई गई। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भर्ती मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से काफी है। बलरामपुर अस्पताल में आठ लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज ओपीडी में बुखार की परेशानी लेकर आए थे। सिविल में तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मरीज को आइसोलेशन में रहने की दी सलाह

वहीं एक नए मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। जनवरी से अब तक 44 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वाइन फ्लू का अलर्ट जारी होने के बाद सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज की तैयारियां शुरू कर दी गईं। बलरामपुर अस्पताल में 10 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया। सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि टेमीफ्लू दवाओं का इंतजाम पुख्ता कर लिया गया है।

फ्लू से निपटने के पुख्ता इंतजाम

लोकबंधु अस्पताल में छह बेड का वार्ड बनाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि टेमीफ्लू की 900 गोलियां मंगा ली गई हैं। नमूना अस्पताल में एकत्र किया जाएगा। जांच केजीएमयू में होगी। सिविल अस्पताल में पांच बेड का वार्ड बनाया गया है। केजीएमयू के संक्रामक रोग वार्ड में स्वाइन फ्लू मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं। जांच व दवाओं की व्यवस्था कर ली गई है। लोग संजीदा रहें। सर्दी-जुकाम बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। मास्क लगाएं। इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

10 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

लखनऊ में शनिवार को 10 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिसमें 4 पुरूष एवं 6 महिला रोगी है। 11 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 36 है। अलीगंज के 4 व गोसाईगंज, रेडक्रास, सरोजनीनगर, तथा टूडियागंज का एक-एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है। इसके अतिरिक्त कान्टैक्ट ट्रेसिंग में एक व ऑपरेशन से पहले जांच में एक मरीज संक्रमित निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button