Lucknow: राजधानी में विशेष संचारी व दस्तक अभियान का शुभारंभ, अभियान को सफल बनाने की हुई अपील !

एक अक्टूबर से शुरू होकर यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में सात से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शनिवार को जिले भर में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर आयोजन किए गए। एक अक्टूबर से शुरू होकर यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में सात से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।

जनसमुदाय से अपील

नगरीय सीएचसी अलीगंज में अभियान का शुभारंभ करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी ने कहा कि जनसहभागिता से यह अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने जनसमुदाय से अभियान को सफल बनाने के अपील की।

सूची बना कर हर छोटे बड़े पहलु से होगा काम

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान संचारी रोगों के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करते हुए साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शासन की ओर से निर्धारित गतिविधियों को विभाग अपने स्तर से संपंन कराएंगे। सात से 21 अक्टूबर के बीच चलने वाले दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताघर-घर जाकर बुखार के मरीजों, टीबी के लक्षण वालों और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी।

योजना तैयार कर क्षेत्र का किया जाएगा चयन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रितु श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान मलेरिया विभाग मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन करेंगे। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर क्षेत्र का चयन कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे अक्टूबर माह में चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को 11 विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस), पंचायती राज-ग्राम विकास, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यागंजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई व शिक्षा विभाग मिलकर चलाएंगे।

 

सीएचसी काकोरी पर अधीक्षक डॉ. दिलीप भार्गव, सीएचसी नगराम पर अधीक्षक डॉ. राजेश, बक्शी का तालाब पर काउंसलर दुर्गेश यादव, माल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू मिश्रा, सरोजनी नगर पर काउंसलर राम नरेश, मलिहाबाद पर भाजपा अध्यक्ष जीतेंद्र अवस्थी, इटौंजा पर भाजपा अध्यक्ष राजू कश्यप और मोहनलाल गंज सीएचसी पर प्रधान रामेश कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button