बेटे की संगीत में तारा सिंह बनकर पहुंचे सनी, लोग बोले- प्रमोशन है या शादी…
सनी देओल इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। पहली उनकी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली 'गदर 2' है। दूसरी बात उनके बेटे और अभिनेता करण देओल गर्लफ्रेंड दृष्टि आचार्य से शादी करने वाले हैं।

सनी देओल इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। पहली उनकी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली ‘गदर 2’ है। दूसरी बात उनके बेटे और अभिनेता करण देओल गर्लफ्रेंड दृष्टि आचार्य से शादी करने वाले हैं। यह शादी 17 जून को होगी। बीती रात करण की संगीत सेरेमनी थी। बेटे के संगीत में सनी अपने ‘गदर’ लुक में पहुंचीं। सनी ने बेटे के संगीत में ठीक उसी अंदाज में शिरकत की, जिस अंदाज में ‘गदर’ में उनके किरदार तारा सिंह ने शिरकत की थी। इतना ही नहीं उन्होंने ‘मैं निकला गद्दी लेकर’ पर भी डांस किया। सनी ने ब्राउन ब्लेजर और पटियाला सलवार पहन रखा था और ब्लैक शूज से अपने लुक को कंप्लीट किया।
https://www.instagram.com/reel/Ctjlz2ttC00/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
करण देओल की संगीत सेरेमनी में सनी देओल का ‘तारा सिंह’ वाला अंदाज काफी पसंद किया गया। जब सनी ने ‘मैं निकला गद्दी लेकर’ पर डांस किया तो घर की महिलाओं ने उनका साथ दिया और खूब डांस किया। सनी और महिला डांस ने करण के संगीत में आकर्षण जोड़ा, लेकिन नेटिज़न्स को सनी का अंदाज पसंद नहीं आया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।