# देश का वो राज्य जो नहीं मनाता ’15 अगस्त’ को ‘स्वतंत्रता दिवस’, पढ़िए पूरी खबर

लेकिन क्या आपको पता है कि देश का एक ऐसा राज्य भी है जो भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नहीं बल्कि 19 दिसम्बर को मनाता है

आगामी 15 अगस्त को देश अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी विशेष आयोजन की घोषणा की है। पूरे देश की जनता से अपील भी की है कि वो इस दिन अपने घरों में तिरंगा लगाए। लेकिन क्या आपको पता है कि देश का एक ऐसा राज्य भी है जो भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नहीं बल्कि 19 दिसम्बर को मनाता है।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता

जी हाँ वो है देश का केंद्रशासित प्रदेश गोवा। वास्तव में, गोवा स्वतंत्र भारत का एकमात्र राज्य है जहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि गोवा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों नहीं मनाता है। दरअसल 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से पूरी तरह स्वतंत्र हो गया। लेकिन गोवा वह राज्य था जिस पर भारत की आजादी के बाद भी पुर्तगालियों का शासन था। इसलिए गोवा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है।

गोवा पुर्तगालियों के नियंत्रण में आ गया

आपको बता दें कि गोवा पर लगभग 400 साल तक पुर्तगालियों का शासन रहा और भारत को आजादी मिलने के बाद 14 साल बाद यानी 1961 में गोवा पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ। बता दें कि साल 1510 में अल्फांसो के नेतृत्व में- डी-अल्बुकर्क, पुर्तगालियों ने गोवा पर हमला किया। तब से गोवा पुर्तगालियों के नियंत्रण में आ गया।

लंबे समय तक गोवा पर अपना शासन कायम रखा

इसके अलावा भारत सरकार ने भी कई बार गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने की कोशिश की। लेकिन पुर्तगालियों ने गोवा छोड़ने से इनकार कर दिया। वास्तव में गोवा को मसाला व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता था और पुर्तगालियों को भी मसाला व्यापार से काफी लाभ होता था। इसलिए उन्होंने इतने लंबे समय तक गोवा पर अपना शासन कायम रखा।

सेना को भी युद्ध के लिए तैयार किया

भारत के स्वतंत्र होने के बाद, गोवा की स्वतंत्रता के प्रयास लगातार जारी रहे। लेकिन पुर्तगालियों ने हर बार देश छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके अलावा पुर्तगाली सरकार के साथ-साथ भारत सरकार का हर प्रयास विफल रहा। लेकिन बाद में भारत सरकार ने गोवा को आजाद कराने के लिए हवाई हमले की तैयारी की और सेना को भी युद्ध के लिए तैयार किया। लेकिन यह लड़ाई का प्रयास सफल रहा और 19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगाली सरकार से स्वतंत्र हो गया। इसलिए गोवा अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नहीं बल्कि 19 दिसंबर को मनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button