Terrorist attack: सोमालिया की राजधानी में छाया आतंकवादी कहर, 8 की हुई मौत कई लोग हुए घायल !

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार को आतंकियों ने हमला कर दिया, यह हमला देर रात एक होटल में किया गया।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार को आतंकियों ने हमला कर दिया, यह हमला देर रात एक होटल में किया गया।आतंकियों ने मोगादिशु में स्थित हयात होटल में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी ,जिसके कारण करीब 8 लोगों की मौत हो गई है वहीं 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक आतंकियों ने पहले हयात होटल के बाहर खड़ी 2 कारों में बम ब्लास्ट किये इसके बाद आतंकी होटल में घुसे और लोगों के बीच फायरिंग शुरू कर दी।

इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब ने कराए हमले

मिली जानकारी के मुताबिक सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के होटल में सिक्योरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वही इस आतंकी हमले में मोगादिशु के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद घायल के घ्याल होने की खबर सामने आई हैं । फिलहाल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिसकी जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब ने ली है।

जाने अल-शबाब की कहानी

अल-शबाब एक आतंकी संगठन है। इसका मुख्य मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है। इस संगठन का जन्म 2006 में हुआ। मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया तब अल-शबाब नाम के एक और आतंकवादी संगठन का जन्म हुआ। ये संगठन सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है। बता दें अल-शबाब यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स की ही एक कट्टरपंथी शाखा है।

सोमालिया के हमले में दिखी मुंबई हमलो की झलक

बीते 28 जुलाई को को सोमालिया में बेम हमलों की वजह से 19 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। बता दें देर रात शुक्रवार को जैसा हमला सोमालिया में आतंकियों ने किया वैसा ही 2008 में कुछ आतंवादी संगठनों ने मुंबई के एक होटल में किया था जिसमे बड़ी संख्या में लोग उस हमले के शिकार हुए थे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button