Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने किया पिता को याद !

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और LOP (Leader Of Opposition) मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

राहुल और प्रियंका ने किया पिता को याद !

राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए कहा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।” इस संदेश के साथ राहुल गांधी ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया।

Related Articles

 

प्रियंका गांधी ने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए उनका एक कोट (Quote) शेयर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मैं भारत को मानव जाति की सेवा में मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़े होने का सपना देखता हूँ।”

 

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’

 

कांग्रेस पार्टी ने भी किया याद !

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी (IT) और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।”
अपने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा “वो भारत के लाल थे, राजीव उनका नाम। अपने दृढ़ इरादों से, बढ़ाया भारत माँ का मान।”

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button