Royal London One Day Cup: रॉयल लंदन वन डे कप में पुजारा का जलवा, शतक बना छुड़ाए गेंदबाजो के छक्के !
2022 रॉयल लंदन वन डे कप (Royal London One Day Cup) में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मौजूदा रॉयल लंदन वनडे कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
2022 रॉयल लंदन वन डे कप (Royal London One Day Cup) में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मौजूदा रॉयल लंदन वनडे कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।ससेक्स (Sussex) की अगुवाई करते हुए 35 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने सरे के खिलाफ 131 गेंदों में 174 रन बनाए।, जिसमें उन्होंने 20 चौके और पांच छक्के लगाए। शानदार पारी के दौरान पुजारा ने टॉम क्लार्क के साथ 205 रन की साझेदारी की।
Pleased to contribute to the team's win tonight. Great play by the entire team @SussexCCC. We move onto the next one on a high note 🙌 #SharkAttack pic.twitter.com/qMsw3wgklt
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) August 14, 2022
सर्वोच्च स्कोर लिस्ट में पुजारा का नाम
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस समय रेड-हॉट फॉर्म में हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में चल रहे 2022 रॉयल लंदन वन डे कप में एक के बाद एक शतक जड़े थे। पुजारा अपने स्थायी कप्तान टॉम हैन्स की अनुपस्थिति में ससेक्स (Sussex) की ओर से कप्तानी भी कर रहे है। सरे के खिलाफ मैच में अपने प्रदर्शन की बात करें तो पुजारा पूरी तरह से विपक्षी गेंदबाजी पर हावी रहे। उन्होंने अपनी पारी में मैट डन, कॉनर मैकेर और रयान पटेल की गेंदबाजी पर पांच छक्के लगाए। पुजारा स्पिनरों के खिलाफ भी बेहतरीन थे।
Back to back centuries for @cheteshwar1. 💯 🤩 pic.twitter.com/9F7bMlvvkF
— Sussex Cricket (@SussexCCC) August 14, 2022
लंदन वन-डे कप में पुजारा बने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
चेतेश्वर पुजारा रॉयल लंदन वन-डे कप में ससेक्स का नेतृत्व कर रहे हैं ,वह 2022 काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सामने आए , जिन्होंने 1,000 से अधिक रन बनाए। पुजारा का औसत 109.40 का था और उन्होंने पांच शतक जड़े। साथ ही पुजारा तीन 50+ स्कोर दर्ज कर चुके है, काउंटी चैंपियनशिप की तरह, पुजारा के नाम वर्तमान में रॉयल लंदन वन-डे कप में दूसरे सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने पांच मैचों में 91.75 की अविश्वसनीय औसत से 367 रन बनाए हैं। हालांकि मैच में ससेक्स को जीत नहीं मिली, वार्विकशायर ने 50 ओवर में छह विकेट पर 310 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ससेक्स की टीम 306 रन ही बना सकी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं