IPL: चेन्नई को बूढ़ों की टीम बोलने वालों हो जाओ सावधान, अबकी बार माही बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान !
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे शातिर कप्तानों में से एक माना जाता है। शातिर से हमारा मतलब है कि माही किस वक्त क्या फैसला कर लेंगे,

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे शातिर कप्तानों में से एक माना जाता है। शातिर से हमारा मतलब है कि माही किस वक्त क्या फैसला कर लेंगे, यह किसी को मालूम नहीं होता। कल्पना से भी परे था कि हरभजन सिंह के रहते हुए धोनी जोगिंदर शर्मा को गेंद पकड़ा देंगे और भारत को 2007 का T-20 वर्ल्ड कप जिता देंगे। पर माही ने ऐसा कर दिया। उसके बाद से धोनी ने ऐसे-ऐसे निर्णय लिए, जिसे सोच कर भी कलेजा मुंह को आ जाता है।
भारत गलती से भी वह मुकाबला हार जाता, तो…
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में प्रचंड फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह के ऊपर खुद को प्रमोट करना भी धोनी का निराला फैसला था, जिसने हमें 28 साल बाद विश्व विजेता बना दिया था। अगर भारत गलती से भी वह मुकाबला हार जाता, तो शायद धोनी को अपनी कप्तानी खोकर इसकी कीमत चुकानी पड़ती। पर माही अपने फैसलों से पीछे हटने वालों में नहीं हैं।
एक प्रॉपर ऑलराउंडर चाहते थे धोनी
हकीकत यह है कि पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में सुरेश रैना की अनुपस्थिति में एक भरोसेमंद लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज को टॉप ऑर्डर में बहुत मिस किया था। पर धोनी सिर्फ बल्लेबाज नहीं चाहते थे, वह एक प्रॉपर ऑलराउंडर चाहते थे। नतीजा यह हुआ कि ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए सिर्फ एक खिलाड़ी के लिए खर्च कर दिए। 16.25 करोड़ सिर्फ एक प्लेयर पर खर्च करना कतई समझदारी नहीं कहा जाएगा लेकिन जब आप जानेंगे कि ऐसा करने के पीछे धोनी का मकसद क्या था, तो फिर आप भी कैप्टन कूल के दिमाग के कायल हो जाएंगे।
एमएस धोनी को एक ऐसी त्रिमूर्ति मिल गई है, जिसे देखकर
दरअसल ऐसा करते ही उन्होंने अपनी त्रिमूर्ति पूरी कर ली। नहीं समझे, तो आगे सुनिए।आईपीएल 2023 सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास एक मजबूत स्क्वॉड है। चेन्नई सुपर किंग्स सीजन का अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में काफी समझदारी दिखाते हुए 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया। बेन स्टोक्स के टीम में आ जाने से एमएस धोनी को एक ऐसी त्रिमूर्ति मिल गई है, जिसे देखकर सभी टीमों में डर का माहौल रहने वाला है।
टीम प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ये त्रिमूर्ति बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा और मोईन अली हैं। वर्ल्ड क्रिकेट के ये तीन बेस्ट ऑलराउंडर आईपीएल 2023 में फैंस को एक-साथ खेलते दिखाई देने वाले हैं। बेन स्टोक्स के सीएसके में आने के बाद अब इस टीम का स्क्वॉड सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है, जो काफी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा सकता है। आईपीएल के नियम के मुताबित एक टीम प्लेइंग 11 में 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल कर सकती है,
बेन स्टोक्स और मोईन अली कप्तान धोनी की पहली पसंद
ऐसे में बेन स्टोक्स और मोईन अली कप्तान धोनी की पहली पसंद रहने वाले हैं। रवींद्र जडेजा तो को टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। इसका मतलब ये है कि फैंस इस बार इन तीन मैच विनर खिलाड़ियों को एक साथ प्लेइंग XI में खेलता देख सकते हैं, जो काफी रोमांचक रहने वाला है। ये तीनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से कहर बरपाने के लिए जाने जाते हैं।
विरोधियों के लिए खतरे की घंटी
अब तो आप पूरी तरह समझ गए होंगे कि इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले ही किस तरह अपने मास्टरस्ट्रोक के जरिए विरोधियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। क्या लगता है माही के चक्रव्यूह में तमाम विरोधी टीमें फंस जाएंगी? धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पांचवां खिताब जीत पाएगी?
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।