# राज्यसभा चुनाव : झामुमो का प्रत्याशी पर फैसला, कांग्रेस को ‘कुछ’ खला !

कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर का बयान कहा जब प्रभारी आएंगे और तब हम उन्हें बताएंगे कि इसे लेकर हमारा रुख क्या है और हमें आगे क्या करना चाहिए

देश में 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान ( Election ) होना है। इसी बीच झारखण्ड से बड़ी खबर सामने आयी है।

प्रत्याशी के तौर पर चुनाव निश्चित

झारखण्ड के सीएम व सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी प्रमुख हेमंत सोरेन ने प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि हमने नामों पर चर्चा की और अंतत: गुरुजी (शिबू सोरेन) ने महुआ माजी का राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव निश्चित किया है।

उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा

आपको बता दें महुआ माजी इससे पहले झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। आयोग की अध्यक्ष होने के साथ ही अपनी पार्टी ( झामुमो ) की महिला शाखा की पहले अध्यक्ष का पद का दायित्व निभा चुकी है। रांची विधानसभा सीट से चुनाव उन्होंने चुनाव लड़ा था। जिसमे उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था।

आदित्य साहू को अपना प्रत्याशी घोषित

तो वहीँ आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा की थी। जिसमे उन्होंने उम्मीदवार आदित्य साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

जानकारी हमने पार्टी हाईकमान को दे दी

तो वहीँ दूसरी ओर सूबे के कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है की ये फैसला झामुमो का है। और इसकी जानकारी हमने पार्टी हाईकमान को दे दी है। साथ बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड प्रभारी जब आएंगे। उसके बाद हम उन्हें बताएंगे कि इसे लेकर हमारा रुख क्या है ? साथ ही हमें आगे क्या करना चाहिए ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button