बदनाम गली की ‘दीदून’ बनीं काम्या पंजाबी, ‘नीरजा’ के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया ऐसा अवतार

टीवी एक्ट्रेस काम्या एक नए पंजाबी सीरियल में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल का नाम 'नीरजा एक नई पहचान' है। जिसमें वह 'डिडून' नाम के किरदार में नजर आएंगी।

टीवी एक्ट्रेस काम्या एक नए पंजाबी सीरियल में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल का नाम ‘नीरजा एक नई पहचान’ है। जिसमें वह ‘डिडून’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। वह बदनाम गली सोनागाछी की रानी का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया की कहानी दिखाई गई है। आइए दिखाते हैं इस सीरियल के लिए काम्या पंजाबी का शानदार अवतार।

काम्या का नीरजा में दमदार रोल

पंजाबी बंगाली साड़ी में काम्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह दुर्गा मां के मंदिर में नजर आ रही हैं। उनके अवतार को देखकर साफ है कि नीरजा शो में उनका रोल काफी दमदार होने वाला है। हाल ही में इस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने इसी अंदाज में एंट्री की थी, जिसे हर कोई देखता रह गया।

https://www.instagram.com/reel/CuUB8-ZLIkC/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कब शुरू हो रहा है काम्या का नया सीरियल?

काम्या पंजाबी ने सीरियल ‘नीरजा एक नई पहचान’ को लेकर इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि वह मां काली के आशीर्वाद से एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। जिसके लिए उन्हें सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। मालूम हो, ‘नीरजा एक नई पहचान’ 10 जुलाई 2023 से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है। यह कलर्स पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होगा।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button