झारखण्ड के छह जेलों के जेलर का हुआ तबादला
रांची समेत छह जेलों के जेलर का तबादला किया गया है। जिन जेलरों का तबादला किया गया है।
रांची: रांची समेत छह जेलों के जेलर का तबादला किया गया है। जिन जेलरों का तबादला किया गया है। उनमें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर नसीम खान को पलामू जेल का जेलर,अजय कुमार को मंडल कारा गढ़वा,रामाशंकर प्रसाद को केंद्रीय कारा दुमका,सुबोध कुमार पांडे को केंद्रीय कारा गिरिडीह, धर्मशिला देवी को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर और प्रमोद कुमार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार राँची का जेलर बनाया गया हैं।