Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- BJP सरकार में जनता का दुख-दर्द बढ़ा !

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशान साधा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशान साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा के राज में कमाई घटी है और महंगाई बढ़ी है। सरकारों की खरीद-फरोख्त में लगी भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डाल रही है।

भाजपा के राज मे बढ़ी महंगाई !

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “भाजपा के राज में कमाई घटी है और महँगाई के साथ ही लोन पर EMI बढ़ी है। आज जनता का दुख-दर्द इतना बढ़ गया है कि अगर भाजपा सरकार उस पर टैक्स लेने लगे तो उसे किसी और टैक्स की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सरकारों की ख़रीद-फ़रोख़्त में लगी भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डाल रही है। निंदनीय!’ आपको बात दें कि इससे पहले शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने कहा था कि “मंदिर का बनना खुशी की बात है। लेकिन मुख्यमंत्री ने भोलेनाथ पर बाल्टी से भरा दूध चढ़ाया। हमको पैकेट वाला दूध चढ़ाने पर बढ़ी हुई GST देनी होगी।”

Related Articles

‘हर घर तिरंगा’ अभियान मे भी सरकार को घेरा !

‘हर घर तिरंगा’ अभियान मे भी अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सरकार और RSS को घेरते हुए कहा कि “लखनऊ के जनेश्‍वर मिश्र पार्क में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा समाजवादी पार्टी ने लगाया। RSS ने तो वर्षों तक अपने कार्यालयों और मुख्‍यालय पर तिरंगा नहीं लगाया।” सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म भरा था लेकिन नौकरी नहीं मिली। सरकार बताए कि अग्निवीर योजना में कितने नौजवानों को नौकरी दी।

Akhilesh calls BJP govt's 'Har Ghar Tiranga' campaign a 'sham'- The New Indian Express

यूपी मे बढ़ रहा अपराध !

अखिलेश यादव ने कहा कि मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को दिया है। सबसे ज्यादा डिजीटल फ्राड उत्तर प्रदेश में है। सबसे ज्यादा महिला अपराध यूपी में है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा उपमुख्यमंत्री को बयानबाजी के लिए आगे कर के पिछड़ों के बीच दिखावा करती है जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा धोखा दिया है।

Akhilesh Yadav angry after listen jai shree ram slogan in Kannauj | अखिलेश की सभा में लगा 'जय श्रीराम' का नारा, तमतमाए सपा प्रमुख ने पुलिस अधिकारी को लताड़ा | Hindi News,

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button