चक्रवाती तूफान मिचौंग का झारखंड में असर शुरू, गिरने लगा तापमान

चक्रवाती तूफान मिचौंग ने रांची के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार रात से ही बारिश शुरू है। हालांकि बूंदाबांदी तो एक दिन पहले से शुरू थी।

रांची: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने रांची के मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार रात से ही बारिश शुरू है। हालांकि बूंदाबांदी तो एक दिन पहले से शुरू थी। लेकिन बुधवार देर रात से बारिश हो रही है। बारिश के कारण रांची का न्यूनतम तापमान नीचे गिरकर लगभग 14 डिग्री तक पहुंच गया है।  अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

9 दिसंबर तक रांची में बादल छाए रहेंगे

Cyclone Biparjoy Damages Power Lines In Kutch Uproots Trees Many Areas Plunged Into Darkness- Cyclone Biparjoy : गुजरात में चक्रवात बिपारजॉय के चलते लैंडफॉल तेज हवाओं के साथ जारी है भारी ...

संभावना है कि 9 दिसंबर तक रांची में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा. बूंदाबांदी भी होगी। रांची का मौसम 9 दिसंबर के बाद ही साफ होगा। उससे पहले हर दिन बादल छाए रहेंगे।

कुहासे और धुंध की भी संभावना

हल्के और मध्यम दर्जे के कुहासे या धुंध की भी संभावना है। 9 दिसंबर के आसपास बादल साफ होंगे. उसके बाद ठंड बढ़ेगी। दिसंबर शुरू होने के बावजूद अभी तक ठंड का बहुत असर नहीं दिख रहा था। मौसम वैज्ञानिक भी इस पर आश्चर्यचकित थे। इधर मौसम के करवट लेने की वजह से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। जगह-जगह गर्म कपड़ों के बाजार लग गए है। अब गर्म कपड़ों के लिए बाजारों में भीड़ भी होने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button