Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीती में हुई एंट्री, 2024 लोकसभा सीट के लिए लड़ सकती है चुनाव

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री राजनीति में होने जा रही है।  अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर के संगठन जनसुरज का दामन थाम रही है।

न्यूज़ डेस्क:  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री राजनीति में होने जा रही है।  अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर के संगठन जनसुरज का दामन थाम रही है। कहा जा रहा है कि जनसुराज  की सदस्यता लेने के बाद उनकी सक्रियता बढ़ जाएगी।  पटना साहिब या पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है ।

जानकारी के अनुसार अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनके मुहिम को ज्वाइन करने का फैसला लिया। लगभग डेढ़ साल से प्रशांत किशोर बिहार में जनसुरज यात्रा पर है।  गांव में घूम-घूम कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उनके निशाने पर बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर केंद्र की भाजपा सरकार तक रहती है।

कई भोजपुरी एक्टर भी राजनीति में है

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की रहने वाली है। कंकड़बाग में उनका पूरा परिवार रहता है। पटना से स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की। अक्सर मुंबई से पटना आते रहती है। बिहार यूपी में अक्षरा सिंह के करोड़ों चाहने वाले हैं। अब  अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही है। इससे पहले भी कई भोजपुरी अभिनेता राजनीति में किस्मत अजमा  चुके हैं। जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव बीजेपी के टिकट पर सांसद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button