# यूपी चुनाव : इनको मिला जनता का भरपूर ” आशीर्वाद “

रिकॉर्ड मतों के साथ अपनी विधानसभा से दर्ज की है जीत, मंत्री पद के लिए माने जा रहे है प्रबल दावेदार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का जनादेश इस बार भी बीजेपी को मिला है। वैसे अगर माना जाए तो जीत का श्रेय भाजपा के उन सभी विधायकों को जाता है, जिन्होंने इस बार चुनाव में पार्टी की नीतियों को जनता तक सही ढंग से पहुँचाया। आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी के उन 5 जीते प्रत्याशियों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने बड़े अंतर से इस बार अपनी जीत दर्ज की है :

सुनील कुमार शर्मा

साहिबाबाद से चुनाव लड़े सुनील कुमार शर्मा ने करीब सवा दो लाख वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा को 2,14,835 वोटों से हराया है। उनकी ये जीत इस चुनाव में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

पंकज सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व नोएडा से विधायक प्रत्याशी रहे पंकज सिंह ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौधरी को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने करीब 1,81,513 वोटों से जीत दर्ज की है।

अमित अग्रवाल

मेरठ कैंट सीट से चुनाव लड़े अमित अग्रवाल ने तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। अमित अग्रवाल ने 1,18,072 मतों के भारी अंतर से सपा-गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत को पराजित किया।

पुरषोत्तम खंडेलवाल

तो वहीं बात अगर आगरा उत्तर की करें तो वहां पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बसपा के शब्बीर अब्बास को करीब 1,12,370 वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी अपने जिले में ये सबसे बड़ी जीत है।

श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा ने इस बार मथुरा से चुनाव लड़ा था। श्रीकांत शर्मा ने 1,02,283 वोटों से कांग्रेस के प्रदीप माथुर को हराया है। कहा जा रहा है इस जीत के साथ उन्होंने अपना ही सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button