अखिलेश – आज़म में क्या ” ख़त्म हो गयी दूरी या फिर उपचुनाव की मज़बूरी ” ?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं पहुंचे जिसकी वजह से आजम खान के समर्थकों ने अखिलेश को जमकर लताड़ लगाई

पिछले काफी दिनों से आजम खान  (Aazam khan) और  अखिलेश यादव की  नाराजगी की खबरें सुर्खियों बटोर रही हैं। सपा के वरिष्ठ विधायक आजम लगातार मीडिया के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश पर तंज कस रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी लगातार ये दावा करने में लगी रही कि आजम और पार्टी के बीच कोई नाराजगी नहीं है।

अखिलेश और आजम के बीच मनमुटाव चल रहा

सपा नेता आजम खान महीनों जेल में रहने के दौरान कई बार गंभीर रूप से बिमार पड़े है और अस्पताल में भर्ती भी हुए है। लेकिन इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं पहुंचे जिसकी वजह से आजम खान के समर्थकों ने अखिलेश को जमकर लताड़ लगाई थी।  आज़म खान भी अखिलेश से काफी नाराज़ दिखे। यहां तक कहा जाने लगा कि अखिलेश और आजम के बीच मनमुटाव चल रहा है। साथ ही  आज़म कि पार्टी बदलने कि खबरे भी सामने आने लगी।

आज़म से मिलने पहुंचे अखिलेश

लेकिन अखिलेश हाल में ही आज़म खान को देखने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल देखने पहुंचे है। और उन्होंने आज़म खान से  मिलकर आज़म के समर्थको की इस शिकायत को दूर कर दिया है। ये भी साफ़ कर दिए है कि आज़म और अखिलेश के बीच कोई नाराज़गी नहीं है।

रामपुर में होने वाले है लोकसभा  उपचुनाव

यूपी के रामपुर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव को लेकर रामपुर की राजनीती गरमा गयी है। वही रामपुर  में लोकसभा के उपचुनाव को लेकर  सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रामपुर मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र की वजह से  बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पर दांव लगा सकती है।

आजम खान की पत्नी तन्ज़ीन फातिमा को मैदान में उतार सकती है

वही उनके सामने समाजवादी पार्टी अपने  वरिष्ठ  नेता आजम खान की पत्नी तन्ज़ीन फातिमा को मैदान में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक सपाध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आजम खान से मिलने पहुंचे थे। तब उन्होंने इस बात को लेकर हामी भरी है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button