आज मनाया गया “महिला समस्या निराकरण दिवस’, महिलाओं की हुई सुनवाई !

राजधानी लखनऊ को प्रत्येक शुक्रवार को "महिला समस्या निराकरण दिवस" के रूप में मनाया जाता हैं। ऐसे में आज यानी शुक्रवार को महिलाओं की समस्या सुनी गई।

लखनऊ। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए जिलाधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा समस्त कार्यालाध्यक्षो एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि प्रत्येक शुक्रवार को महिला समस्या निराकरण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वही आज यानी शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे से 1ः00 के मध्य समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों में महिलाओं की समस्याओं की प्राथमिकता पर सुनवाई एवं निराकरण कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि, कलेक्ट्रेट की कक्ष संख्या 49 में भी प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक महिला समस्या निराकरण दिवस मनाया जायेगा।

लखनऊ: नए अभियान की पहल, महिलाओं की सुनी जाएगी समस्याएं !

बता दें, कलेक्ट्रेट की कक्ष संख्या 49 में महिला समस्या निराकरण के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा स्वंय जनसुनवाई की गयी और आने वाली समस्त महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिकायत से सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर कॉल करके शिकायत कर्ता की समस्या का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जनपद में महिला समस्या निराकरण दिवस के अवसर पर कुल 127 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका विवरण निम्नवत है,

1) कार्यालय जिलाधिकारी (कलेक्ट्रेट) : 08 प्रकरण
2) कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी। : 16 प्रकरण
3) तहसील सदर अंतर्गत। : 22 प्रकरण
4) तहसील बी0के0टी0 अंतर्गत। : 19 प्रकरण
5) तहसील मलिहाबाद अंतर्गत। : 10 प्रकरण
6) तहसील सरोजनीनगर अंतर्गत। : 17 प्रकरण
7) तहसील मोहनलालगंज अंतर्गत। : 35 प्रकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button