25 लाख WhatsApp Groups के जरिये सुभासपा करेगी आम जनता की समस्याओं का समाधान !
अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आईटी सेल के पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।
अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आईटी सेल के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में सोशल मीडिया की आवश्कयता को लेकर चर्चा की गई, साथ ही इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया गया कि आम जनता के साथ उनके मुद्दे को लेकर कैसे ध्यान दिया जाए और उन तक पार्टी के कामो को कैसे पहुचाया जाए।
समस्या के समाधान के लिए बनाए जाएंगे 25 लाख व्हाट्सप ग्रुप
सुभासपा की नीतियों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्म प्रकाश चौधरी ने बताया की 25 लाख व्हाट्सप ग्रुप बनाने की तैयारी की जा रही है । जिसके माध्यम से देश के जिले, विधानसभा, ब्लाक, तथा ग्राम स्तर तक पार्टी की नीतियों एंव ओम प्रकाश राजभर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। जिससे प्रदेश के लोगों के तकलीफों तथा परेशानियों को सुभासपा के माध्यम से सरकार तथा अधिकारियों के समक्ष उठाया जा सकें। इसी कड़ी में विभिन्न दलों से आये सैकड़ों की संख्या में नेता तथा कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
2024 के चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर हो रहा प्रयास
उक्त कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी अलका पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चन्द्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) राजेन्द्र जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष-मध्य उ0प्र0 अमरमणि कश्यप, प्रदेश प्रमुख महासचिव-मध्य उ0प्र0 सचिन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष-मध्य उ0प्र0 योगेन्द्र अर्कवंशी, श्री मनोज पाण्डेय, अल्कांश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष-लखनऊ नितिन उपाध्याय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद हसन, साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
आपको बताते चले 2024 के चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर लगातार जमीनी स्तर पर काम करने के साथ साथ अपनी पार्टी को भी मजबूत बनाने का काम कर रहे है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।