MS Dhoni Photo: कई सालो बाद अपने बड़े भाई संग नज़र आए महेंद्र सिंह धोनी, फोटो हुई वायरल !

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 जीतकर एक बार फिर चर्चा में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 जीतकर एक बार फिर चर्चा में हैं। एमएस धोनी ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की चमचमाती ट्रॉफी दिलाई। उसके बाद उन्हें घुटने की चोट के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। अब वे सर्जरी के बाद अपने घर रांची लौट आए हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। धोनी अपने बड़े भाई के साथ नजर आए।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय रांची में हैं, जहां उनके फार्म हाउस से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, इस तस्वीर में धोनी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि वायरल फोटो में धोनी के बड़े भाई भी उनके साथ खड़े हैं।

दोनों भाइयों का रिश्ता नहीं खास

आपको बता दें कि माही के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। एमएस लंबे समय बाद अपने भाई के साथ नजर आ रहे हैं। नरेंद्र माही से 10 साल बड़े हैं। कहा जाता है कि दोनों भाइयों का रिश्ता उतना खास नहीं है। लेकिन वायरल हो रही फोटो ने इस बात को गलत साबित कर दिया है।

भारत ने आईसीसी की जीती सभी ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी की हर ट्रॉफी जिताई है। माही ने टीम इंडिया को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। इसके अलावा आईपीएल में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने चेन्नई को अपनी कप्तानी में 5 खिताब जीतने के साथ ही चैंपियंस लीग भी जिताई है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button