Bharat Jodo Yatra: लगातार जारी राहुल गाँधी की यात्रा, आज भारत जोड़ो यात्रा में ये नेता होंगे राहुल के साथ !

देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38 वां दिन है। जिसमे राहुल गाँधी आज 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38 वां दिन है। जिसमे राहुल गाँधी आज 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यह यात्रा का जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन राज्यों-Kerala, Tamil Nadu और Karnataka को कवर कर चुकी है।

आज कई बड़े अन्य नेता भी देंगे राहुल का साथ

मिली जानकारियों के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के अनुसार बल्लारी में नगर निगम मैदान में होने वाली रैली में 3 लाख से अधिक लोग शामिल होने की सम्भावना हैं।

36वें दिन राहुल बने चर्चा का अहम् विषय

‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया है। जिसके बाद 20 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से दूसरे राज्य पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा के 37 वें दिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के कुछ गांवों से गुजरे। साथ ही आपको बताते चले गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी तिरंगा लहराने के लिए एक पानी की टंकी पर चढ़ गए। जो की एक चर्चा का विषय बन गया था।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button