Funeral of Queen Elizabeth II: महारानी एलिजाबेथ-II का सभी शाही परंपराओं के बाद आज होगा फ्यूनरल !
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मृत्यु के बाद की सभी शाही परम्पराओं के बाद आज 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मृत्यु के बाद की सभी शाही परम्पराओं के बाद आज 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
प्रिंस फिलिप पास दफनाई जाएंगी रानी
70 साल ब्रिटेन में राज करने वाली रानी को आज फ्यूनरल की रश्मो के बाद उनके पति पति प्रिंस फिलिप के समाधी के पास ही उन्हें भी दफनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एलिजाबेथ के डी डे’ की पूरी प्लानिंग पहले ही हो गई थी। आपको बता दें साल 2021 में कुछ डॉक्यूमेंट्स सामने आए थे, जिसमें शाही परिवार की रानी के अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ सीक्रेट प्लान लीक होने की खबरे सामने आई थी।
3 बार भारत आ चुकी थी रानी एलिज़ाबेथ
15 देशों की सिंबॉलिक महारानी एलिजाबेथ-II,तीन बार भारत की धरती पर अपने कदम रख चुकी थी। जिसमे 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। साथ ही आपको बता दें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एलिज़ाबेथ की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए 18 सितंबर को लंदन पहुंचीं। यहां वेस्टमिंस्टर हॉल में उन्होंने क्वीन को भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बताते चले आज रानी को ब्रिटिश समय के अनुसार रात 8:30 बजे विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।