#शर्मशार: ममता का हुआ कत्ल, माँ ने लिया अपनी ही बच्ची की जान !
(Bangalore): माँ यह एक ऐसा शब्द है जिसे मात्र सुन के ममता का एहसास होता हैं।
Mother killed her Daughter (Bangalore): माँ यह एक ऐसा शब्द है जिसे मात्र सुन के ममता का एहसास होता हैं। लकिन बेंगलुरु में कुछ ऐसा घटित हुआ , जिसने माँ के ममता पर सवाल खड़ा कर दिया। दरअसल बेंगलुरु के एसआर नगर में एक महिला ने अपनी चार साल की बच्ची को बालकनी से फेंक दिया। जिसमें बची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना दीन गुरुवार , 4 अगस्त का हैं।
वीडियो हुआ वायरल
यह पूरा घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गया है। और अब इस पुर घटना की वीडियो सोशल मीडिया (SOCIAL MEDIA ) पर वायरल हो रही है।
जिसमें यह साफ़- साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बच्ची को बिल्डिंग के चौथी मंज़िल से नीचे फेंकती है। बच्ची को निचे फेंकने के बाद महिला खुद भी रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ देर तक वही रुकी रही , फिर परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर महिला को रेलिंग से खींचकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया।
पेशा नहीं बताता चरित्र
किसी भी इंसान के पेशा से उसके चरित्र नहीं आंका जाता हैं। ऐसे ही खूनी माँ ने अपने ममता का खून कर दिया। पुलिस के मुताबिक़ महिला पेशे से नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट हैं , जिसे यह साफ पता चलता है कि महिला पढ़ी -लिखी है। और उसका पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
पुलिस के मुताबिक़ बच्ची सुन और बोल नहीं सकती थी। जिससे महिला पेरशान और दुखी थी। पति द्वारा महिला पर आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया है। और साथ ही जांच कर रही हैं। जिसमे महिला की मेंटल हालत समेत कई जानकारियों की पुष्टि की जाएगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!