VIRAL: आखिर क्यों जुड़ रहा इस पाकिस्तानी प्लेयर के साथ उर्वशी रौतेला का नाम ?
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला क्रिकेट से जुडी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही है। वहीं एक बार फिर उर्वशी रौतेला एक और क्रिकेटर को लेकर चर्चा का विषय बन चुकी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला क्रिकेट से जुडी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही है। वहीं एक बार फिर उर्वशी रौतेला एक और क्रिकेटर को लेकर चर्चा का विषय बन चुकी है। पर इस बार उर्वशी का नाम किसी इंडियन क्रिकेटर से नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद इंडियन एक्ट्रेस को काफी ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ रहा है।
Aj pata Chala hamare NASEEM ko kiski Nazar lagi hai#UrvashiRautela pic.twitter.com/kllpMbbN6E
— Muhammad Ibrahim (@Muhmmd_here) September 6, 2022
तो अब किस क्रिकेटर के साथ जुड़ा उर्वशी का नाम ?
इन दिनों सोशल मीडिया पर उर्वशी का एक शार्ट वीडियो खूब ट्रैंड कर रहा है जिसमे उर्वशी और पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह दोनों को मुस्कुराते और शरमाते हुए देखा जा सकता है। बता दें इस फैन मेड वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल यह पूरा मामला तब का है जब भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच खेले गए थे जिसमे उर्वशी ने दोनों ही मैचों में शिरकत की थी।
इसके पहले भी एक इंडियन क्रिकेटर को लेकर उर्वशी हो चुकी है ट्रोल
इससे पहले उर्वशी को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए ट्रोल किया गया था। बता दें 2018 में, ऐसी कई अफवाएं उडी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है जिसके बाद 2019 में, ऋषभ पंत ने अफवाहों को खारिज कर दिया और प्रेमिका ईशा नेगी के साथ अपने संबंधों की घोषणा की। पर अभी भी इन दोनों को लेकर कई खबरे सामने आती रहती है।