VIRAL: सोशल मीडिया पर वायरल, अमेरिका के इंडियन टीचर के मैथ्स पढ़ाने का अनोखा तरीका !
जिन लोगों को मैथ एक बहुत ही कठिन विषय लगता है और उन्हें उसके फॉर्मूले याद करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है
जिन लोगों को मैथ एक बहुत ही कठिन विषय लगता है और उन्हें उसके फॉर्मूले याद करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो उन्हें यह वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए। सोशल मीडिया पर मैथ्स के टीचर का यह मजेदार वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है आइये हम आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या हैं इस वीडियो में जिसे लोंगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
Math also can be fun…Indian teacher teaching Trigonometry in US 😅 pic.twitter.com/GnrCT40YEv
— A K 🇮🇳 (@AK_Inspire) October 16, 2022
इंडियन टीचर का अनोखा तरीका
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इंडियन टीचर बाला रेड्डी अपने छात्रों को त्रिकोणमिति के फॉर्मूले को गाने के फोम में सिखाते हुए नज़र आ रहे है। यह वायरल वीडियो अमेरिका का है जो की इन दिनों सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है। यक़ीनन इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के मन से मैथ्स का डर थोड़ा कम हो सकता है।
I use this methodology as taught by my maths teacher in school. pic.twitter.com/Kvmy3w5GtS
— Farzi Logic (@FarziLogic) October 16, 2022
लोगों का मिल रहा प्यार
एक दिन पहले शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 8.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और संख्या अभी भी बढ़ रही है। शेयर को नेटिज़न्स से कई टिप्पणियां भी मिली हैं। कई लोगों ने त्रिकोणमिति से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स भी शेयर किए।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।