Uttar Pradesh: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण पर की चर्चा !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। योगी ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फीड बैक लिया और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। योगी ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फीड बैक लिया और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखने की बात कही।

भाजपा के मुख्य पदाधिकारियों ने किया स्वागत !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे वहां से वह हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उनका भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह व जसवंत सैनी ने स्‍वागत किया।

Related Articles

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की करी बात !

पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखें और अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निवारण करे। यदि लखनऊ स्तर की समस्याएं हैं तो लखनऊ आकर उनका समाधान कराएं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होने की बात कही। स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए भाजपाइयों ने जनहित वाले मामलों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा कराने की बात कही।

jagran

कार्यकर्यताओं की समस्या का किया जयेगा निस्तारण !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता ये न समझें कि उन्हें किसी सीढ़ी की आवश्यकता है। हेल्पलाइन नंबर पर कार्यकर्ता बात कर सकते हैं, और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिख सकते हैं सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। अगर तब भी निस्तारण ठीक से नहीं होता है तो सीधे उन्‍हें पत्र लिख सकते हैं।

jagran

खबरों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने संगठन के सभी कार्यकर्ता को हिम्मत दी है। पुलिस लाइन से मीटिंग करने के बाद मुख्यमंत्री मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। सीएम सहारनपुर में दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे जिसमें मुजफ्फरनगर और शामली के अधिकारी वर्चुअली शामिल होंगे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button