कसा शिकंजा : बसपा नेता अनुपम दुबे पर प्रशासन ने की कार्यवाही, मुकदमा के साथ सम्पत्ति की सीज !

बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने मीडिया से बात करते हुए प्रशासन के द्वारा आज की गई कार्रवाई को पूर्ण तरीके से अवैध बताया है

मैनपुरी जिला जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे ( Anupam dubey ) के ऊपर एक और बड़ी कार्यवाही की गयी है |

न्यायालय में चुनौती देने की भी बात कही

गैंगेस्टर मामले में उनके होटल गुरू शरणम को कुर्क करने के बाद प्रशासन ने संपत्ति कुर्क का बोर्ड भी लगा दिया। वहीं बसपा नेता की पत्नी ने कार्रवाई को पूर्ण तरीके से अवैध बताते हुए न्यायालय में चुनौती देने की भी बात कही है।

सोमवार को शहर की ठंडी सड़क का माहौल अचानक गर्म हो गया | जब बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को कुर्क करनें की कार्यवाही के लिए तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय दल बल के साथ आ गयीं | सूचना पर अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे भी होटल पहुँच गयीं | होटल के बाहर मुनादी करायी गयी | जिसके बाद होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी तहसीलदार नें जब्त कर लिया | इसको लेकर नोकझोंक भी हुई |

वाइट :– श्रद्धा पांडे, तहसीलदार सदर

प्रशासन ने होटल के बाहर लगवाया संपत्ति कुर्क का बोर्ड

प्रशासन के द्वारा होटल गुरु शरणम पैलेस को कुर्क किए जाने के बाद होटल के बाहर सर्वसाधारण को सूचित करने के लिए एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। जिसमें यह संपत्ति किस मामले में जप्त की गई है। उसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान की गई है।

न्यायालय में चुनौती देने की कही बात

बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने मीडिया से बात करते हुए प्रशासन के द्वारा आज की गई कार्रवाई को पूर्ण तरीके से अवैध बताते हुए न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो होटल है वह 5 लोगों की हिस्सेदारी में है और होटल पर एसबीआई का कर्ज भी बकाया है। वह होटल के माध्यम से ही बैंक का कर्ज मासिक रूप से चुकाती हैं। अब प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है तो वह होटल का कर्ज कैसे चुकाएंगी।

वाइट :– मीनाक्षी दुबे, बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे की पत्नी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button