पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को किया नमन, आदिवासियों को दी कई बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हुए थे। पीएम मोदी बुधवार सुबह रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे।

रांची/ खूंटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हुए थे। पीएम मोदी बुधवार सुबह रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे। रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंच कर सबसे पहले प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के  प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस पर पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का भ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ और परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया।

भावुक हुए पीएम मोदी

जिस बैरक में अमर शहीद बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी, बैरक में बिरसा मुंडा से जुड़ी यादों को देख कर पीएम मोदी भावुक हो गए।

बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा पार्क में करीब 15 मिनट तक रहने वाले थे, लेकिन वे करीब 30 मिनट तक वहां रहें। बाद में उनका काफिला बिरसा मुंडा संग्रहालय से बाहर निकला। रांची के बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क से पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंच कर वहां वे अमर शहीद बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात किया।

CM ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे।  प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने स्वागत किया।

कई योजनाओं का किया शुभारंभ

PM मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म और पोर्टल की लॉन्चिंग भी की। पीएम ने 8 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी कर दिया।

झारखंड को 24 हजार करोड़ की सौगात

18 हजार करोड़ की राशि किसानों के खातों में पहुंच गए। वहीं बिरसा कॉलेज ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 24 हजार करोड़ की सौगात दी।

राज्यवासियों को 72 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात मिलेगी और कई योजनाओं का शिलान्यास  और उद्घाटन किया।

CM ने दी बधाई

मौके पर मौजूद CM हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी बहुल राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों के लिए विशेष कार्य योजना बनाया जाए।

पीएम ने जनजातीय गौरव दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देशभर के लोगों को इस अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा -‘झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वामिभमान के लिए सुविख्यात है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button