बदमाशों ने महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र और पर्स ले उड़े

ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला के साथ बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला को बेहोश कर के बदमाशों ने मंगल सूत्र और पर्स चोरी कर फरार हो गये ।

रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित मेसरा में सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला के साथ बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया।  बताते चले कि महिला के  पास पहुंचकर 2 युवका ने  मंत्र पढ़ते हुए महिला को डराकर बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश होते हुए उसके गले से मंगलसूत्र व अंगूली से सोने का रिंग के अलावे पर्स लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला का नाम प्रियंका उपाध्याय है और वह कोकर की रहने वाली है।

क्या है पूरा मामला

प्रियंका ने रविवार को बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अपने बच्चे को स्कूल छाेड़कर कोकर स्थित घर वापस लौट रही थी। सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास पहुंचा और मंत्र पढ़ने लगा। अचानक ऐसा करता देख वह डर गई जिसके बाद बेहोश होकर सड़क किनारे ही गिर गई। बेहोसी हालत में दोनों युवकों ने उसके गले से मंगलसूत्र व अंगूली से सोने का रिंग के अलावा पर्स लेकर फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button