दहेज का दंश : ससुरालजनों ने विवाहिता को अधमरा कर मुड़वा दिए बाल !

योगी सरकार में नहीं थम रहा महिलाओं पर अत्याचार, हालत गंभीर देख आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष को दी

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के कस्बा पिलखना में कानून से बेखौफ दहेज ( dowery ) लोभी कि करतूत सामने आई है। पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मार पीट कर अधमरा कर दिया। इतने में पति का दिल ना भरा तो महिला के सिर के बाल काट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

महिला की हालत गंभीर देख आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष को दी।

घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला को गंभीर देख उक्त घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। साथ ही आरोपी पति को पुलिस के हिरासत में कराया। पीड़ित महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हाथरस जाकर उक्त घटना की तहरीर हाथरस महिला थाने में दी। जहां हाथरस पुलिस अकराबाद थाने पहुंच कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर हाथरस ले गई।

 

बाइट:– पीड़िता के परिजन

बताया जाता है कि पीड़ित महिला हाथरस के गांव किदौली की शादी 5 वर्ष पूर्व अकराबाद क्षेत्र के कस्बा पिलखना निवासी एक युवक से हुई थी। जिसके पास एक लड़का भी है। पीड़िता के अनुसार बताया जाता है कि उसका पति आये दिन दहेज में रुपयों की मांग करता है।

पति महिला के साथ मारपीट करता रहता है

इसी को लेकर पति महिला के साथ मारपीट करता रहता है। मांग पूरी ना होने पर पति ने बेरहमी से महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया। महिला के सर के बाल व हाथ की उंगली काट दी। अब देखना है कि योगी पुलिस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में क्या आश्वासन देती हैं।

बाइट:– शुभम पटेल एसपी देहात अलीगढ़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button