स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाई गरीबों तथा दलितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं, कही ये बड़ी बात …

UP के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की गरीबों तथा दलितों के कल्याण की योजनाओं को गिनाया।

भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस और आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसी के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को भाजपा की गरीबों तथा दलितों के कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा:
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा की,
– केंद्रीय सरकार औऱ राज्य सरकार मिल कर जल क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है।
– पीएम मोदी का निरंतर प्रयास है कि जल की कमी न हो।
– पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जल जीवन मिशन की बात कही थी।
– हर घर तक जल पहुंचाने का पीएम मोदी ने संकल्प लिया है।
– आज़ादी के 70 सालों बाद भी आम जनता को जल संकट का सामनना करना पड़ रहा है।
– यूपी में सपा ,बसपा और केंद्रीय में कांग्रेस ने जल की समस्याओं को लेकर कोई कार्य नही किया।
– केंद्रीय में बीजेपी के आने से पहले मात्र 16% घरों में ही शुद्ध जल आता था।
– जल जीवन मिशन के लिए केंद्रीय सरकार ने 3 लाख 60 करोड़ का बजट दिया।
– जल जीवन के मिशन से यूपी के लाखों घरों में बड़ा सुधार हुआ है।
– 9 लाख 13 हज़ार घरों ने पेय जल का नया कनेक्शन दिया गया है।
– जल से संबंधित कार्य बुंदेलखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्य किया गया है।
– जल जीवन मिशन का सबसे अधिक लाभ बुलदेलखंड को मिल रहा है।
– झांसी में 10 ललितपुर में 10 हमीरपुर में 2 चित्रकूट महोबा में 11 योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है।
– जल शक्ति विभाग से शुद्ध जल के साथ बड़ी संखया में रोज़गार भी दिया जा रहा है।
– यूपी में 40 वर्षों से लंबित सिंचाई की योजना मात्र 4 वर्षों में लागू किया गया है।
– अटल जी के के सपनो को मोदी जी ने साकार करके बुंदेलखंड वालों को जल संकट से बाहर निकाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button