Himachal: कांग्रेस ने हिमाचल में पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया, चंद्र कुमार की हुई नियुक्ति !

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटा दिया है। वहीं पवन की जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की गयी है।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटा दिया है। वहीं पवन की जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की गयी है। कांग्रेस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है।” हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, और कांग्रेस राज्य में भाजपा को सत्ता से हटाने की कोशिश में लगी है।

 कांग्रेस कर सकती है बड़ा उलटफेर !

चंद्र कुमार हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। कुमार सरकार में वन मंत्री रह चुके हैं उन्होंने शांता कुमार को हराकर लोकसभा सदस्य का चुनाव भी जीता था। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर पवन काजल को हटाकर चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस, चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करना चाहती है।

Related Articles

भाजपा में शामिल हो सकते हैं पवन !

ख़बरों के मुताबिक पवन काजल आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर चर्चाएं लगातार की जा रही हैं। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि आज दिल्ली में पवन काजल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल बीजेपी के नेताओं के बीच होने वाली बैठक के बाद, पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं।

Pawan Kajal Removed From The Post Of Congress Working President - Himachal  Congress: भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पवन काजल को कार्यकारी  अध्यक्ष पद से हटाया - Amar Ujala

भाजपा ने जीती थी 44 सीटें !

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करना चाहती है। इसलिए पार्टी में बदलाव किये जा रहे हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से बीजेपी के पास 44 सीटें आई थी जबकि कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इनके अलावा माकपा को एक सीट मिली थी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button