तो अब कुत्तों को होगी नसबंदी, जाने पूरा मामला !

नगर निगम जल्द ही कुत्तों की नसबंदी के लिए नया केंद्र बनाएगा। इसके लिए कई जगह भवन की तलाश शुरू कर दी गई है।

लखनऊ। शहर में कुत्तों की शिकायतों से परेशान नगर निगम इन दिनों लगातार दबाव में है। उम्मीद जताई जा रही है कि नगर निगम जल्द ही कुत्तों की नसबंदी के लिए नया केंद्र बनाएगा। इसके लिए कई जगह भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। कान्हा उपवन में भी जगह देखी गई है। इसके साथ शूटिंग रेंज की बिल्डिंग के भी इस्तेमाल की बात कही जा रही है। बता दें, निगम आवारा कुत्ते, सुअर और सांड़ पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा। एक लाख से ज्यादा सुअर शहर में गंदगी फैला रहे हैं। वहीं 75 हजार कुत्ते और अनगिनत सांड़ लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिससे गंभीर घायल लोगों की जान चली जाती है।

सुअर पालक एसोसिएशन के बांग्ला बाजार के रामकेवल के मुताबिक मौजूदा समय में लखनऊ में एक लाख से ज्यादा सुअर हैं। वहीं, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने पिछले हफ्ते बैठक में अधिकारियों को शहर से सुअरों को पकडऩे के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था। लेकिन नगर निगम की टीम अभी एक्टिव होने में समय लगा रही हैं।

वही नगर निगम खुद मान रहा है कि 75 हजार से अधिक कुत्ते शहर में चिह्नित हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2019 का है। कुछ संस्थाएं शहर में कुत्तों की संख्या एक लाख से अधिक बता रही हैं। कुत्ते रोजाना लगभग 200 लोगों को काट रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने इस मामले में एक अप्रैल 2022 को नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने लिखा है कि शहर में बहुत ज्यादा सांड़ व आवारा जानवर हो गए हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button