संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, PM मोदी ने जताया शोक …

पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। महान भारतीय संगीतकार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया हैं।

महान भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज मुंबई में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, शर्मा पिछले छह महीनों से गुर्दे से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। 84 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने निश्चित रूप से संगीत उद्योग में बड़ा झटका है। उनके काम और उनकी प्रतिभा के फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट :
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, “पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर पड़ेगा है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए। ओम शांति।”

पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button